IIT BHU Develops Technology to Convert Plastic Waste into Diesel and Kerosene Fuel प्लास्टिक से बनेगा डीजल और केरोसिन जैसा ईंधन , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsIIT BHU Develops Technology to Convert Plastic Waste into Diesel and Kerosene Fuel

प्लास्टिक से बनेगा डीजल और केरोसिन जैसा ईंधन

Varanasi News - आईआईटी बीएचयू ने प्लास्टिक से डीजल और केरोसिन श्रेणी का ईंधन बनाने की तकनीक विकसित की है। यह तकनीक कम लागत वाले प्राकृतिक उत्प्रेरक का उपयोग कर पॉलिथीन, पॉलीप्रोपाइलीन और पॉलीस्टाइरीन जैसे प्लास्टिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 23 April 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक से बनेगा डीजल और केरोसिन जैसा ईंधन

वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू ने प्लास्टिक से डीजल और केरोसिन श्रेणी का ईंधन बनाने की तकनीक बनाई है। रासायनिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग में बहु-चरणीय उत्प्रेरक पायरोलिसिस रिएक्टर विकसित किया है। जो नदी की मिट्टी से निर्मित कम लागत वाले प्राकृतिक उत्प्रेरक का उपयोग करके पॉलिथीन, पॉलीप्रोपाइलीन और पॉलीस्टाइरीन जैसे प्लास्टिक को डीजल और केरोसिन श्रेणी के ईंधनों में बदलेगा।

शोधकर्ताओं का नेतृत्व करने वाले प्रो. हीरालाल प्रमाणिक ने बताया कि इस खोज से शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक से जुड़ी समस्याओं का टिकाऊ समाधान होगा। प्लास्टिक का सबसे ज्यादा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्लास्टिक के अनुचित निस्तारण के कारण जल निकासी में रुकावटें उत्पन्न होती हैं। जिससे जलभराव की स्थिति बनती है। इसके अवाला पशुओं की प्लास्टिक में रखी चीजें खाने से मृत्यु हो जाती है। ऐसे में यह तकनीक न केवल ऊर्जा का उपयोग सुनिश्चित करती है, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग का एक स्थाई समाधान भी देती है। इस शोध को पेटेंट भी मिल चुका है। इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनर्जी रिसर्च पत्रिका में भी प्रकाशित किया जा चुका है। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने प्रो. हीरालाल प्रमाणिक और टीम के उत्कृष्ट शोध कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।