Inauguration of Memorial Gate for Padma Shri Heeralal Yadav in Varanasi बिरहा सम्राट हीरालाल यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsInauguration of Memorial Gate for Padma Shri Heeralal Yadav in Varanasi

बिरहा सम्राट हीरालाल यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण

Varanasi News - वाराणसी में रविवार को पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम से स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि हीरालाल ने लोक गायक रमन दास से बिरहा गायन सीखा और अपने संगीत से लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 9 June 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
बिरहा सम्राट हीरालाल यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण

वाराणसी, विशेष संवाददाता। सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के पास मकबूल आलम मार्ग पर रविवार को प्रसिद्ध बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम से स्मृति द्वार का सूबे के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हीरालाल ने लोक गायक रमन दास से बिरहा गायन सीखा था। पारंपरिक मंचों से शुरुआत में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न शहरों के बड़े-बड़े कार्यक्रमों में अपने संगीत पर झूमने को लोगों को विवश किया। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर भी बिरहा का खूब प्रचार-प्रसार किया। हीरालाल यादव की स्मृति में विधायक निधि के 7.94 लाख से द्वार का निर्माण कराया गया है।

गौरतलब है कि हीरालाल यादव का निधन 2020 में हुआ था। तब बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री ने मकबूल आलम मार्ग को उनके नाम पर रखने की घोषणा की थी। हालांकि अभी सरकार की ओर से आदेश का इंतजार है। इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व एमएलसी शिवनाथ यादव, अशोक मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, बलिराम कन्नौजिया, दिनेश यादव, संजय जायसवाल, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुशवाहा, मंगल यादव, सत्यनारायण यादव, रमाकांत यादव, राम जी यादव, बचाऊ यादव, पंचम यादव, प्रशांत यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।