Sindoor Tiranga Yatra at Sampurnanand Sanskrit University Promotes National Unity काशी संस्कृति और भारतीयता का मुख्य केंद्र :प्रो. शर्मा, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSindoor Tiranga Yatra at Sampurnanand Sanskrit University Promotes National Unity

काशी संस्कृति और भारतीयता का मुख्य केंद्र :प्रो. शर्मा

Varanasi News - वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने भारतीय संस्कृति का महत्व बताया। उन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 25 May 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
काशी संस्कृति और भारतीयता का मुख्य केंद्र :प्रो. शर्मा

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि काशी भारतीय संस्कृति और भारतीयता का मुख्य केंद्र है। यह राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को बढ़ावा देती है। कुलपति ने कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा आम लोगों की निर्मम हत्या की कठोर निंदा की। शहीद भारतीय जवानों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अपरिपक्व और दूषित विचारधारा का परिचय है। सिंदूर तिरंगा यात्रा का संदेश यह है कि हम भारतीय सदैव एक हैं। राष्ट्र के प्रति समर्पण और बंधुत्व का संदेश दे रहे हैं।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षकों ने परिसर में सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रध्वज फहराते हुए वंदेमातरम्, भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।