Tragic Suicide of Auto Driver Ashok Kesari in Sarnath ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTragic Suicide of Auto Driver Ashok Kesari in Sarnath

ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Varanasi News - रसूलगढ़ (सारनाथ) में 35 वर्षीय ऑटो चालक अशोक केसरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े पुत्र शिवा ने इसे देखा और शोर मचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 28 Feb 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

सारनाथ, संवाददाता। रसूलगढ़ (सारनाथ) में गुरुवार रात ऑटो चालक 35 वर्षीय अशोक केसरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बड़े पुत्र शिवा ने देखा तो शोर मचाया। सारनाथ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सकी। अशोक की मां शीतल देवी ने बताया कि चार दिन पहले बहू सीमा अन्य महिलाओं के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गई थी। पड़ोसियों के अनुसार अशोक देर रात तक घर के बाहर मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इसके बाद अचानक घर चला गया। अपने दोनों पुत्रों 8 साल के प्रियांशु और 11 साल के शिवा को मां शीतल के पास सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद देर रात पंखे में फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह बड़ा बेटा शिवा जगा और अशोक के कमरे में गया। देखा कि पिता फंदे से लटके हैं। इसकी सूचना दादी शीतल को दी। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी भी जुट गए। सूचना पर सरायमोहना चौकी प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी पहुंचे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।