Bird Flu Alert Leopards in NT Zoo Switch to Buffalo Meat अल्मोड़ा से खबरों का अपडेट प्लान, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBird Flu Alert Leopards in NT Zoo Switch to Buffalo Meat

अल्मोड़ा से खबरों का अपडेट प्लान

एनटीडी स्थित चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के खतरे के कारण गुलदारों को चिकन नहीं दिया जा रहा है। अब उन्हें केवल भैंस का मांस खिलाया जा रहा है। गोरखपुर में बाघिन की मौत के बाद चिड़ियाघरों में अलर्ट जारी किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 30 May 2025 10:53 PM
share Share
Follow Us on
अल्मोड़ा से खबरों का अपडेट प्लान

एनटीडी स्थित चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के खतरे से गुलदारों को खाने में चिकन मिलना बंद हो गया है। अब सिर्फ गुलदारों को भैंस का मांस ही खिलाया जा रहा है। इससे पूर्व हफ्ते में एक दिन गुलदारों को चिकन दिया जाता था। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बाघिन की मौत के बाद से विभिन्न चिड़ियाघरों में अलर्ट जारी किया है। ऐहतियातन अल्मोड़ा के एनटीडी स्थित चिड़ियाघर में भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। सतर्कता बरतने के साथ गुलदारों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। वर्तमान में चिड़ियाघर में दस गुलदार मौजूद हैं। विभाग के अनुसार, एक गुलदार को प्रतिदिन चार किलो मांस खिलाया जाता है।

पहले गुलदारों को हफ्ते में पांच दिन भैंस का मांस खिलाया जाता था। एक दिन उन्हें चिकन दिया जाता था और मंगलवार के दिन उपवास रहता था, लेकिन अब बर्ड फ्लू के कारण चिकन बंद कर दिया गया है। इस कारण अब हफ्ते में पांच की जगह छह दिन गुलदारों को भैंस का मांस खिलाया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को पहले की तरह अब भी उपवास का दिन तय हुआ है। साथ ही गुलदारों को मांस खिलाते समय साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और कर्मचारी मांस को अच्छे से उबालकर खिला रहे हैं। लोगों के हाथों को भी किया जा रहा सैनेटाइज अलर्ट जारी होने के बाद कर्मचारियों को भी सावधानी बरतने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई और एप्रिन पहनकर ही जानवरों को खाना आदि देने के लिए कहा गया है। वहीं, बाहर से आने वाले पर्यटकों को के हाथों को भी पहले सैनेटाइजर से साफ किया जा रहा है। जानवरों से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी जारी होने पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ सतर्कता भी बरती जा रही है। गुलदारों को चिकन खिलाना भी बंद कर दिया गया है। - किशोर गोस्वामी, वनक्षेत्राधिकारी चिड़ियाघर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।