Cantonment Board Launches Campaign for Plastic Elimination Ahead of World Environment Day ‘सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCantonment Board Launches Campaign for Plastic Elimination Ahead of World Environment Day

‘सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

छावनी परिषद ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जो विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया गया है। सीईओ कुनाल रोहिला ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 3 April 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
‘सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

छावनी परिषद ने प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान पांच जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा। गुरुवार को छावनी परिषद की बैठक में तय हुआ कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जाएगा। प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए छावनी परिषद ने साल का पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक उन्मूलन पर केंद्रित करने का निर्णय लिया है। सीईओ कुनाल रोहिला ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक बन चुका है। सभी के सहयोग से प्लास्टिक प्रदूषण को रोका जा सकता है। इसीलिए छावनी परिषद अब जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इसके खिलाफ अभियान चलाएगा। वृक्ष मित्र पुरस्कार प्राप्त जोगेंद्र बिष्ट ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया। नामित सदस्य मोहन नेगी ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए नागरिकों से भी सहयोग मांगा। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह, चंदन कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पंत, कमल किशोर फर्त्याल भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।