नयाल के जिलाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा से सोमेश्वर तक जश्न
अल्मोड़ा और सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश नयाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किए। सोमेश्वर में रैली निकाली गई और केंद्रीय नेतृत्व का...
अल्मोड़ा, सोमेश्वर। हिटी भाजपा की ओर से महेश नयाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अल्मोड़ा से लेकर सोमेश्वर तक जश्न का माहौल रहा। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। मूल रूप से सोमेश्वर विधानसभा निवासी महेश नयाल को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर उनके जिलाध्यक्ष बनने का जश्न मनाया। वहीं, सोमेश्वर में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। मुख्य चौराहे में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया और केंद्रीय नेतृत्व का अभार जताया। यहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैडा, मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, कैलाश बोरा, गोबिन्द बिष्ट, खड़क सिंह नेगी, देवेंद्र जोशी, विनोद मेहरा, दलीप रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, पंकज बजेली, प्रकाश भंडारी, राधे जोशी, गणेश जोशी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।