Climate-Resilient Horticulture Initiative Launched in Rural Areas जलवायु अनुकूल खेती के लिए गावों में सर्वे कार्य शुरू, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsClimate-Resilient Horticulture Initiative Launched in Rural Areas

जलवायु अनुकूल खेती के लिए गावों में सर्वे कार्य शुरू

जलवायु अनुकूल बागवानी कृषि परियोजना के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक के बोहरागांव और छाती गांव में सर्वे कार्य शुरू किया गया है। अगले पांच वर्षों में तकनीकी खेती और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 30 April 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
जलवायु अनुकूल खेती के लिए गावों में सर्वे कार्य शुरू

रानीखेत। जलवायु अनुकूल बागवानी कृषि परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कार्य शुरू हो गया है। विभागीय टीम ने ताड़ीखेत ब्लॉक के बोहरागांव और छाती गांव का भ्रमण कर किसानों से कृषि व उत्पादन से जुड़ी जानकारी जुटाई। टीम ने बताया कि अगले पांच वर्षों तक गांवों में तकनीकी खेती, उद्यान और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएंगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। यहां ग्राम प्रधान सुनीता देवी, दया रौतेला, कुंदन सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।