पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों को सराहा
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पुण्यतिथि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के को सराहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के को सराहा

अल्मोड़ा। जिला कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनकी ओर से किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चौघानपाटा स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सभी राजीव गांधी के वृहद और दूरदर्शी सोच कर परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव गांधी आतंकी हमले में उनकी मौत हो गई। अन्यथा देश आज एक महाशक्ति होता। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी।
यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, महेश चन्द्र आर्य, विनोद वैष्णव, अजीत कार्की, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, गीता मेहरा, शोभा जोशी, निर्मल रावत, सुभांशु रौतेला, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।