समय पर वेतन नहीं मिलने पर गरजे संविदा कर्मी
जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने समय पर वेतन और ईपीएफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का...

समय पर वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। समस्याओं का निदान नहीं होने पर आक्रोश जताया। महीने की सात तारीख तक वेतन और ईपीएफ की मांग की। मंगलवार को जल संस्थान के आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना देकर विरोध जताया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उनका ईपीएफ खाता भी नहीं खोला गया है। संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी दो सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
इससे कर्मचारियों रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां जयपाल सिंह मेहता, मनोज भोज, बच्ची सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त जोशी, संजय लटवाल, अजय कनवाल, पंकज सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, पंकज अधिकारी, सुंदर अधिकारी, कमल भट्ट, दीपक लटवाल, सुशील चंद्र जोशी, सतीश कुमार, नरेंद्र, प्रकाश तिवारी, हरीश सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेश राम, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।