Humanity Shines Body of Unknown Woman Given Free Last Rites in Bhikiyasan जन सेवा समिति ने फिर दिखाई मानवता, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsHumanity Shines Body of Unknown Woman Given Free Last Rites in Bhikiyasan

जन सेवा समिति ने फिर दिखाई मानवता

रानीखेत में जन सेवा समिति ने मानवता का परिचय देते हुए एक अज्ञात महिला के शव का निशुल्क अंतिम संस्कार किया। महिला का शव रामगंगा नदी के पास मिला था और उसकी उम्र लगभग 51 वर्ष आंकी गई। समिति ने स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 28 May 2025 12:45 PM
share Share
Follow Us on
जन सेवा समिति ने फिर दिखाई मानवता

रानीखेत। जन सेवा समिति ने मानवता का परिचय देते हुए भिकियासैन में बरामद अज्ञात महिला के शव का निशुल्क अंतिम संस्कार किया। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि गत दिनों राजस्व पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव रामगंगा नदी में बसेड़ी गांव के पास मिला। महिला की उम्र लगभग 51 वर्ष आंकी गयी। राजस्व पुलिस ने यहां रानीखेत अस्पताल में शव का पोस्ट मार्टम कराया। लेकिन तय समय तक शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई। मानवता का परिचय देते हुए समिति ने आपने साथियों के साथ शव का स्थानीय मुक्तिधाम में हिन्दू रिति-रिवाज से दाह संस्कार किया।

बता दें कि पांडेय पिछले 25 वर्षों से यह मानवता का कार्य कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।