Protest Against DDA All-Party Committee Voices Concerns Over Government s Inaction ‘लोगों की समस्याओं की सरकार को परवाह नहीं, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsProtest Against DDA All-Party Committee Voices Concerns Over Government s Inaction

‘लोगों की समस्याओं की सरकार को परवाह नहीं

डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। सदस्यों ने सरकार पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। डीडीए के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 8 April 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
‘लोगों की समस्याओं की सरकार को परवाह नहीं

डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में गरजीं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि लोगों की समस्याओं की सरकार और प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। भवन बनाने में उन्हें कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कई विभागों से उन्हें एनओसी लेनी पड़ रही है। इन सब समस्याओं के कारण लोग परेशान हैं, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से डीडीए नहीं हटाया जा रहा है। सरकार लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर दी है। सदस्यों ने जल्द से जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की। डीडीए नहीं हटने पर डटे रहने की चेतावनी दी। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, शहाबुद्दीन, प्रताप सिंह सत्याल, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अख्तर हुसैन, महेश चंद्र आर्या आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।