RSS Engages Journalists in Dialogue on Freedom of Expression and Challenges ‘लेखनी से सच को सामने लाएं पत्रकार, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsRSS Engages Journalists in Dialogue on Freedom of Expression and Challenges

‘लेखनी से सच को सामने लाएं पत्रकार

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम विद्यालय में आरएसएस ने पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जोर दिया। उन्होंने फेक न्यूज की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 23 March 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
‘लेखनी से सच को सामने लाएं पत्रकार

कार्यालय संवाददाता। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम विद्यालय में आरएसएस ने पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोगों की उम्मीदें पत्रकार पर होती हैं। पत्रकार को अपनी लेखनी से सच सामने लाना चाहिए। जिला प्रचारक आशुतोष ने संघ की इतिहास की जानकारी दी। विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने पत्रकारिता के पहलुओं पर चर्चा की। जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र ने बताया कि नगर प्रचार प्रमुख मनीष तिवारी और सह नगर प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र त्रिपाठी को प्रचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि प्रचार विभाग संघ के जागरण श्रेणी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पत्रकारों के माध्यम से संघ के कार्यों को समाज में पहुंचाना है। पत्रकार संवाद के दौरान देश में बढ़ रहे पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार है। उसका किसी प्रकार से दमन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं इंटरनेट मीडिया के दौरान में फेक न्यूज को गंभीर संकट बताया गया। यहां नगर प्रचारक वीरेंद्र, जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।