बागेश्वर में पूर्व मंत्री की जयंती पर मरीजों को बांटे फल
बागेश्वर में पूर्व विधायक चंदन रामदास की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों और वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को फल तथा कॉपी किताब वितरित कीं। कार्यकर्ताओं ने स्व. दास के कार्यों को याद...
बागेश्वर के पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री स्व. चंदन रामदास की जयंती पर बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों तथा वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धजनों को तथा बच्चों को फल और कॉपी किताब वितरित कीं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. दास द्वारा किए गए कार्य बागेश्वर में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनका जो व्यवहार तथा उनका आम जनता के साथ जो लगाव था, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्वर्गीय चंदन राम दास की स्मृति में नीलेश्वर मंदिर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर रमेश तिवारी, मनोज ओली, विवेक तिवारी, भुवन जोशी, भास्कर दास, प्रकाश शाह, धीरेंद्र परिहार, अंकित नगरकोटी, दीपक जोशी, मनोज बचखेती आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।