Military Honors for Soldier Manoj Singh Aswal Emotional Farewell at Saryu Sangam सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान की अंत्येष्टि, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsMilitary Honors for Soldier Manoj Singh Aswal Emotional Farewell at Saryu Sangam

सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान की अंत्येष्टि

सरयू संगम पर 28 वर्षीय जवान मनोज सिंह असवाल की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। मनोज का विवाह छह महीने पहले हुआ था...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSun, 4 May 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान की अंत्येष्टि

सरयू संगम पर सेना के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। काफलीगैर तहसील के असों, मल्लाकोट निवासी 28 वर्षीय मनोज सिंह असवाल पुत्र स्व. सुरेश सिंह असवाल तीन कुमाऊं रानीखेत में नियुक्त था। दिल्ली के आरआर में उसका उपचार चल रहा था। जहां उसने शनिवार को अंतिम सांस ली। रविवार को सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुंचे। जहां परिजनों तथा ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। वहां से शवयात्रा निकाली। सरयू-गोमती संगम पर उसे चचेरे भाई सुमित असवाल ने मुखाग्नि दी। जवान का विवाह छह माह पूर्व हुआ था।

मृतक अपने पीछे पत्नी अंजू देवी, माता सरस्वती देवी, बहन ललिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। इस अवसर पर पार्थिव शरीर लेकर आए सिपाही हेमंत सिंह तथा पंकज नगरकोटी, सैनिक संगठन के सचिव रमेश भंडारी, पान सिंह खेतवाल, नरेश बिष्ट, कैलाश पंत, आनंद गिरी, हयात सिंह मेहता, लक्ष्मण देव आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।