Police Awareness Campaign in Uderkhani Empowering Women Against Drugs and Crimes पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsPolice Awareness Campaign in Uderkhani Empowering Women Against Drugs and Crimes

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

बागेश्वर के झिरौली थान क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने नशे के दुष्परिणाम, बाल श्रम, मानव तस्करी, और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 1 May 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

बागेश्वर। झिरौली थान क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने उडेरखानी में जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने नशे के सेवन व इसके व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध के बारे में बताया। यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि की जानकारी दी। ड्रग्स से दूर रहने की शपथ दिलाई। साइबर क्राईम के प्रति जागरूक रहने को कहा। सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।