रेडक्रास दिवस मनाया
रेडक्रास दिवस मनाया गया रेडक्रास दिवस मनाया गया रेडक्रास दिवस मनाया गया रेडक्रास दिवस मनाया गया रेडक्रास दिवस मनाया गया

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। राजनीति विज्ञान प्रभारी डॉ. कविता पाठक ने कहा कि युद्ध के माहौल में ही रेड क्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। रेड क्रॉस प्रभारी कीर्तिराम डंगवाल ने रेड क्रॉस और हेनरी ड्यूनेन्ट के जीवन की संपूर्ण जानकारी दी। डॉ. मृगांक मलासी ने बताया कि किस प्रकार किसी युद्ध के बाद मानवता की सेवा करनी पड़ती है जो रेडक्रास संस्था करती है। रेड क्रॉस इकाई की सदस्य छात्र प्रीतम, अंशुल, दिनेश, रजनी, अमीषा ने कहा कि रेड क्रॉस मानवता की सेवा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण संगठन है।
कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र नेगी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।