Karanprayag शैलेंद्र नेगी को कर्णप्रयाग में सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी , Chamoli Hindi News - Hindustan

शैलेंद्र नेगी को कर्णप्रयाग में सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत और विस्तार देने के लिए भाजपा का जिले भर में सदस्यता अभियान अगले कुछ समय तक तेजी से चलेगा। जिसके लिए जिला सदस्यता प्रमुख और थराली ब्लाक के प्रमुख राकेश जोशी ने जिले के सभी 17 नगर और...

हिन्दुस्तान टीम चमोलीTue, 25 June 2019 05:42 PM
share Share
Follow Us on
शैलेंद्र नेगी को कर्णप्रयाग में सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत और विस्तार देने के लिए भाजपा का जिले भर में सदस्यता अभियान अगले कुछ समय तक तेजी से चलेगा। जिसके लिए जिला सदस्यता प्रमुख और थराली ब्लाक के प्रमुख राकेश जोशी ने जिले के सभी 17 नगर और ग्रामीण मंडलों में सदस्यता प्रमुख और सहायक प्रमुखों की नियुक्ति की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जिला सदस्यता प्रमुख राकेश जोशी ने जोशीमठ ग्रामीण के लिए गुड्डू लाल को प्रमुख और मनोज झिंक्वाण को सहायक प्रमुख नियुक्त किया है। जबकि नगर के लिए भगवती नंबूरी और नितिन व्यास, दशोली में चंद्रबल्लभ डंडरियाल और सुरेश शैलानी, गोपेश्वर नगर में विनोद कनवसी और प्रियंका बिष्ट, पोखरी ग्रामीण मे अवधेश रावत और भरत सिंह, पोखरी नगर में वत्सला सती और पन्ना लाल, नंदप्रयाग में विशेश्वर शास्त्री और चंदन रौतेला, घाट में श्याम सिंह और मंगल सिंह, नारायणबगड़ में सरोज सिंह और शिशुपाल सिंह, थराली में सुरेंद्र सिंह और मोहन सोलवानी, देवाल में भुवन चंद्र और रघुवीर सिंह, गौचर में नवीन टाकुली और सुनील कुमार, कर्णप्रयाग में शैलेंद्र नेगी और हेमंत सेमवाल, कर्णप्रयाग नगर में नवीन नवानी और राजेश जोशी, आदिबदरी में विजय चमोला और नवीन बहुगुणा, गैरसैंण ग्रामीण में जगमोहन कठैत और होशियार सिंह तथा गैरसैंण नगर में मंगल नारायण सिंह और दयाल सिंह को सदस्यता प्रमुख और सहायक सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।