शारदा नदी से 19 जून तक हो सकेगी उप खनिज निकासी
टनकपुर में शारदा नदी से उप खनिज निकासी की अवधि को 19 जून तक बढ़ा दिया गया है। वन विकास निगम ने खनन कार्य 19 दिसंबर 2024 से शुरू किया था। मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के अनुरोध पर शासन ने यह निर्णय...

टनकपुर। शारदा नदी से अब 19 जून तक उप खनिज की निकासी हो सकेगी, वन विकास निगम को शासन से 19 जून तक उप खनिज चुगान अवधि विस्तार के आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस वर्ष शारदा नदी से वन विकास निगम ने 19 दिसंबर 2024 से खनन कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन ने 9 जनवरी से खनन कार्य शुरू किया, पूर्व में मानसून काल को देखते हुए खनन निकासी कार्य 31तक निर्धारित रहता था। इस वर्ष मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के आग्रह पर शासन ने शारदा नदी से उप खनिज चुगान अवधि को बढ़ाया है।
वन विकास निगम के खनन प्रभारी मदन सिंह राणा ने बताया कि शासन से 19 जून तक शारदा नदी से उपखनिज निकासी की अनुमति दी है। कोट-एनएचसी प्रशासन ने जिलाधिकारी को शारदा नदी से उप खनिज निकासी की अवधि विस्तार को निरस्त करने को पत्र लिखा है। उन्होंने मानसून की स्थिति देखते हुए शारदा का जलस्तर अधिक बढ़ने पर बैराज गेट खोलने की स्थिति पैदा हो सकती है जिस कारण डाउनस्ट्रीम में खनन कार्यों में लगे श्रमिकों को जनहानि व वाहनों को नुकसान हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।