Heavy Rain and Hailstorm Disrupts Life in Champawat Temperature Drops चम्पावत में चमक-गरज के साथ तेज बारिश के साथ गिरे ओले, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsHeavy Rain and Hailstorm Disrupts Life in Champawat Temperature Drops

चम्पावत में चमक-गरज के साथ तेज बारिश के साथ गिरे ओले

चम्पावत में रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़े। पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 4 May 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
चम्पावत में चमक-गरज के साथ तेज बारिश के साथ गिरे ओले

चम्पावत, संवाददाता। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान में गिरावट आ गई, वहीं जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान में आई गिरावट से जहां ठंड में इजाफा हो गया, वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में बीते तीन दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप खिलने से गर्मी में इजाफा हो रहा है, तो कभी बादल और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को यहां पूर्वान्ह तक धूप खिली रही। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।

दोपहर में यकायक तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान चलने वाली हवा से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम में बदलाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत का न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।