युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, रेफर
टनकपुर के वार्ड संख्या छह के 40 वर्षीय जय प्रकाश ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय ले गए। डॉ. नौनिहाल सिंह के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 11 May 2025 01:04 PM

टनकपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार को उप जिला चिकित्सालय लाए। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।टनकपुर के वार्ड संख्या छह निवासी 40 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र राम आसरे लाल ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे आनन- फानन में उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाए। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि हालत बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार के लिए हायर सेटर रेफर किया गया है। ---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।