New Executive Committee Elected at Public Works Department Drivers Union Meeting प्रकाश अध्यक्ष और आनंद सचिव चुने गए, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsNew Executive Committee Elected at Public Works Department Drivers Union Meeting

प्रकाश अध्यक्ष और आनंद सचिव चुने गए

चम्पावत में लोक निर्माण विभाग के वाहन चालक संघ की द्विवार्षिक बैठक में नयी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रकाश तड़ागी को अध्यक्ष और आनंद मुरारी को सचिव चुना गया। बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 13 May 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
प्रकाश अध्यक्ष और आनंद सचिव चुने गए

लोक निर्माण विभाग के वाहन चालक संघ की द्विवार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से प्रकाश तड़ागी अध्यक्ष और आनंद मुरारी सचिव चुने गए। इससे पूर्व वाहन चालकों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। चम्पावत में मंगलवार को वाहन चालक संघ की द्विवार्षिक बैठक हुई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष संग्राम सिंह नेगी की अध्यक्षता में लोनिवि भवन में हुई बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बाद में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया में आजाद चंद्र बिनवाल को संरक्षक, कैलाश चंद्र चिलकोटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिलोकमणी जोशी को संगठन मंत्री, सुंदर राम को प्रचार मंत्री, हरीश बिनवाल को कोषाध्यक्ष और महेश राम को ऑडिटर चुना गया।

प्रांतीय अध्यक्ष संग्राम सिंह नेगी और क्षेत्रीय अध्यक्ष आजाद बिनवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।