पाटी रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन
पाटी में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा चौथे दिन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक सुमनलता ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान मंथरा-कैकेयी संवाद भी प्रस्तुत किया गया।...

पाटी। आदर्श रामलीला कमेटी जौलाड़ी के तत्वावधान में पाटी मुख्यालय में चल रही रामलीला चौथे दिन जारी रही। चौथे दिन सीता स्वयंवर की लीला मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक सुमनलता ने किया। कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि चौथे दिन रामलीला में सीता स्वयंवर के साथ विष्णु लोक के साथ ही मंथरा-कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान दशरथ की भूमिका बहादुर सिंह मेहता, जनक की भूमिका सुरेश चंद्र भट्ट, मंथरा की ललित गहतोड़ी, राम की भूमिका अंकिता गहतोड़ी, लक्ष्मण की ममता अधिकारी, सीता की भूमिकाआरुषी बिष्ट ने निभाई। लीला का निर्देशन महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट की ओर से किया जा रहा है। रामलीला में पीताम्बर गहतोड़ी, गोकुलानंद भट्ट, दीप जोशी, महेश जोशी, ललित सोराड़ी, सतीश जोशी, जगदीश टकवाल आदि लोगों ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।