खेल परिषद के उपाध्यक्ष ने स्टेडियम का निरीक्षण किया
राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से जानकारी हासिल की और कहा कि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गांव-गांव तक खेल गतिविधियों को...

राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं खिलाड़ियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि गांव-गांव तक खेल गतिविधियां संचालित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। बताय कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि समय पर मिले, इसके लिए कार्य किया जाएगा। निरीक्षण में कीड़ा प्रभारी गौरव खोलिया, बॉक्सिंग कोच ललित कुवर, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।