पेशावर कांड पर गोष्ठी का आयोजन
वरिष्ठ नागरिक जन सेवा समिति ने वाणी विहार में पेशावर कांड की 95 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल शर्मा ने वीर चंद्र के साहस...

वरिष्ठ नागरिक जन सेवा समिति वाणी विहार में पेशावर कांड की 95 वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर केन्द्रित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हुकुम सिंह गडिया ने की, संचालन महासचिव पीडी लोहनी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ.अतुल शर्मा ने पेशावर कांड के बारे में बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने पेशावर में निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाने से इंकार कर दिया। उनके सीज फायर कहते ही जवानों ने अपनी राइफल एक तरफ रख दी। अंग्रेजों ने चंद्र सिंह को जेल में डाल दिया। जहां से जवाहर लाल नेहरु के संपर्क में आए। गढ़वाली की जीवनी घुमक्कड़ लेखक राहुल सांकृत्यायन ने लिखकर उनके जीवन संघर्ष को नई पीढ़ी को बताया। इस मौके पर पहलगाम घटना की निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। गोष्ठी में उमेश कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, पदम सिंह गड़िया, किशन सिंह, पीएल निराला, कुंवर सिंह रावत, कृपाल सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।