स्मैक तस्कर पकड़े तो छुड़ाने को पुलिस टीम पर हमला
देहरादून में नशा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस ने दो तस्करों और दो हमलावरों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हो गए। हमले में पुलिस कर्मियों को चोट आई है। मामले...

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नशा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान रविवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शीतला विहार में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो नशा तस्कर और दो हमलावर गिरफ्तार कर लिए। हमले में शामिल पांच अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को शीतला विहार में दो नशा तस्करों के पहुंचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यहां मोबाइल टॉवर के पास 22 वर्षीय अविनाश राठौर और 22 वर्षीय प्रशांत भारद्वाज दोनों निवासी सी ब्लॉक, रेसकोर्स को 14.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
इन दोनों की गिरफ्तारी होते ही छुड़ाने के लिए सात आठ लोग आए। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की और इसके बाद पथराव किया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों को चोट आई। मौके पर हमले में शामिल 44 वर्षीय ललिता प्रसाद और 45 वर्षीय अनिता भारद्वाज निवासी सी ब्लॉक, रेसकोर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में नशा तस्करी और पुलिस टीम पर हमले को लेकर लेकर केस दर्ज किया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि हमले के आरोप में सूरज, वैभव, बाबू उर्फ सोम प्रकाश, सुनील राठौर और विनय थापा निवासी रेसकोर्स फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।