Flights from Uttarakhand dehradun to Ahmedabad Mumbai Bengaluru this is the schedule of summer air service उत्तराखंड से अहमदाबाद,मुंबई-बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स, ग्रीष्मकालीन विमान सेवा का यह शेड्यूल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Flights from Uttarakhand dehradun to Ahmedabad Mumbai Bengaluru this is the schedule of summer air service

उत्तराखंड से अहमदाबाद,मुंबई-बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स, ग्रीष्मकालीन विमान सेवा का यह शेड्यूल

  • दिल्ली से दोपहर 03:35 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और शाम 16:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई से शाम 18:10 बजे विमान जौलीग्रांट आएगा और 19:10 बजे वापस जाएगा।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 30 March 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड से अहमदाबाद,मुंबई-बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स, ग्रीष्मकालीन विमान सेवा का यह शेड्यूल

उत्तराखंड के देहरादून से देश के कई राज्यों के अब फ्लाइट्स उड़ाने भरेंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ग्रीष्मकालीन विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार स्पाइसजेट 30 मार्च से बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और दून के बीच विमान सेवा शुरू करेगा।

स्पाइसजेट की फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 8:20 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी। यही फ्लाइट सुबह 9 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। अहमदाबाद से दोपहर 12:10 बजे स्पाइसजेट का विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और दोपहर 12:50 बजे वापस उड़ान भरेगा।

दिल्ली से दोपहर 03:35 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और शाम 16:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई से शाम 18:10 बजे विमान जौलीग्रांट आएगा और 19:10 बजे वापस जाएगा। स्पाइसजेट ने करीब एक साल पहले देहरादून के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।