Buddha Purnima Celebrations Spiritual Events in Haldwani Highlighting Buddha s Teachings बुद्ध पूर्णिमा पर विचारों की रोशनी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsBuddha Purnima Celebrations Spiritual Events in Haldwani Highlighting Buddha s Teachings

बुद्ध पूर्णिमा पर विचारों की रोशनी

- समानता, प्रेम और संगठन के संदेश के साथ समाजसेवियों का हुआ सम्मान - तिकोनिया

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 12 May 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
बुद्ध पूर्णिमा पर विचारों की रोशनी

हल्द्वानी, संवाददाता। डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मदिवस समारोह समिति का बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमरोहा से आए बौद्ध भिक्षु धम्म देशना ने भगवान बुद्ध के जीवन, दर्शन और करुणा की शिक्षा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति और मानवता की एकमात्र राह है। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीप दर्शन ने समाज को तार्किकता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। संरक्षक दीपक चनियाल ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरूकता का आधार बताया।

सहसंयोजक वीरेंद्र टम्टा ने कहा कि बुद्ध का उपदेश आज की हिंसक दुनिया के लिए एकमात्र समाधान है। वक्ताओं में राधा आर्य, चेतराम सागर एडवोकेट, गंगा प्रसाद, इंद्रलाल आर्य, विपिन बिहारी, आरपी गंगोला, गोविंद आर्या, विनोद कुमार बौद्ध, सुनीता आर्य, आरआर.लोहिया, केसी आर्या ने सारगर्भित वक्तव्य रखे। प्रकाश चंद्र, विजय कुमार, रविकांत राजू, सूरज प्रकाश, पीआर आर्य, ललित बेरी, पुष्पा आर्या, मीना रोशन, नफीस अहमद खान, हरीश लोधी,संजय बगढ़वाल, सहित अनेक लोग मौजूद रहे। --- फोटो-- बुद्ध पूर्णिमा पर अंबेडकर युवा संगठन की विचार गोष्ठी हल्द्वानी। अंबेडकर युवा संगठन ने बुद्ध पूर्णिमा पर कुमाऊं शिल्पकार सेवा संस्थान, राजेंद्र नगर वार्ड-12 स्थित भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक और संगठन अध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू ने इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश चंद्र आर्य, अध्यक्षता कर रहे मुकेश कुमार बोद्ध, चेतराम सागर, पूर्व पार्षद राधा आर्या और पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज मन्नू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार बौद्ध ने की और संचालन हरीश सिनौली ने किया। इंदर पाल आर्य, जगमीत सिंह मिती भाई ने बुद्ध के जीवन पर विचार रखे। सूरज प्रकाश, दिनेश रंधावा, रोहित प्रकाश, चंद्र प्रकाश, महेश चंद्र, हरीश पाल, राजेश राज, राजेश साहू, भूपेंद्र कुमार, वीरेंद्र टम्टा, सुनीता आर्या सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। --- ---फोटो---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।