हेमंत बिष्ट को कुमाउनी भाषा परिवार सम्मान
हल्द्वानी, संवाददाता लोक भाषा कुमाऊं और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए प्रख्यात उद्घोषक, राष्ट्रीय

हल्द्वानी, संवाददाता लोक भाषा कुमाऊं और हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए प्रख्यात उद्घोषक, राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित शिक्षक, लेखक व राज्य कवि हेमंत बिष्ट को प्रथम कुमाउनी भाषा परिवार सम्मान से सम्मानित किया गया। कुमाउनी भाषा परिवार और पत्रिका पहरू की ओर से आयोजित आयोजन में साहित्यकारों, रंगकर्मियों, कवियों और संगीतज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, भाषा चर्चा और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि ऐसे साहित्यिक आयोजन अब हर माह आयोजित होंगे। इसके लिए हल्द्वानी में एक छंझर सभा का गठन हुआ है, जो हर शनिवार को साहित्यिक बैठकें और कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कवि महेश शर्मा और हरीश जोशी ने इसके लिए स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में गजेंद्र बटोही, कुमाउनी कवि गोविंद बहुगुणा, लोक गायक जगदीश उपाध्याय, तबला वादक जगदीश चंद्र उपाध्याय, मनीष पंत, योगेश बहुगुणा, त्रिवेंद्र जोशी, धर्मेंद्र पांडे, ललिता कापड़ी, किरण पंत वर्तिका, विद्या महतोलिया, प्रकाश चंद्र तिवारी, शिक्षक प्रकाश तिवारी, राजेंद्र पंत, हरीश जोशी, गणेश पाठक, मनोज पंत, महिमा पांडे, मंजू पंत, गीता उपाध्याय सहित अनेक कवियों ने शानदार काव्य पाठ किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।