Launch of Poetic Book Maa Ka Mamatva by Poet Gauri Shankar Banshish मां के ममत्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsLaunch of Poetic Book Maa Ka Mamatva by Poet Gauri Shankar Banshish

मां के ममत्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन

हल्द्वानी में कवि गौरी शंकर बशिष्ठ की काव्य पुस्तक 'मां का ममत्व' का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में मातृत्व के विभिन्न रूपों को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 30 May 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
मां के ममत्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन

हल्द्वानी, संवाददाता। कवि गौरी शंकर बशिष्ठ ‘निर्भीक की ओर से रचित काव्य पुस्तक ‘मां का ममत्व का विमोचन गुरुवार को बालिका इंटर कॉलेज, जेल रोड चौराहे (जीजीआईसी) में किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे। 272 पृष्ठों की यह रचना मां के विभिन्न रूपों को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत करती है, जिसमें मातृत्व की अलौकिकता और भौतिक जीवन में उसकी भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। कार्यक्रम में डॉ.पनेरु, रतन सिंह किरमोलिया, जगदीश जोशी, जगमोहन रौतेला, जगदीश पंत, भगवती पनेरू, परमानंद चौबे, प्रयाग जोशी, मनोहर जोशी, दयाल पांडे, दामोदर देवांशु, दीपा कांडपाल, नगर निगम सदस्य और ग्राम बजूनिया हल्दू के नागरिक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।