Tricolor Yatra Organized for Operation Sindoor Success Under MLA Ram Singh Kaida भीमताल में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTricolor Yatra Organized for Operation Sindoor Success Under MLA Ram Singh Kaida

भीमताल में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भीमताल में विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मिनी स्टेडियम से गोरखपुर चौराहा, मल्लीताल बाजार और रामलीला मैदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 27 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
भीमताल में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक कैडा ने बताया कि यात्रा मिनी स्टेडियम से गोरखपुर चौराहा, मल्लीताल बाजार और रामलीला मैदान तक निकली गई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। वहीं सेना आधुनिक संसाधनों से भरी हुई है। भारतीय सेना गोली का जवाब गोलों से देने में सक्षम हैं। इस दौरान तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, कृष्ण चंद्र, कमलेश रावत, भावना मेहरा, कमला आर्य, प्रकाश कनौजिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, नितिन राणा, महेश जोशी, डीके शर्मा, सीमा बोरा, पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, लाल सिंह, अरुण कांडपाल, रविंद्र रौतेला, मीनाक्षी आर्य, लीला जोशी, सीमा बोरा, विनोद पंत, मुकेश पलडिया, लता पलड़िया, गोपेश बिष्ट, नीम नेगी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।