हरियाणा साइबर पुलिस की बाजपुर में दबिश
मंगलवार को कुरुक्षेत्र हरियाणा की साइबर पुलिस कोतवाली पहुंची। यहां पर लोकल पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए पहाड़ी कॉलोनी, मुंडिया पिस्तौ

बाजपुर, संवाददाता। कुरुक्षेत्र हरियाणा की साइबर पुलिस मंगलवार को कोतवाली पहुंची। यहां पर लोकल पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए पहाड़ी कॉलोनी, मुंडिया पिस्तौर से दो लोगों को हिरासत में लिया और कागजी कार्रवाई करने के बाद इन दोनों को लेकर अपने साथ हरियाणा लौट गई। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस के एएसआई सुनील कुमार, एएसआई सतवीर सिंह दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार की सुबह बाजपुर कोतवाली पहुंचे। यहां से ये लोग पहाड़ी कॉलोनी पहुंचे जहां पर एक संस्था के कार्यालय में पहुंचकर इन लोगों ने वहां से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
इसके बाद ये टीम मुंड़िया पिस्तौर पहुंची जहां पर उन्होंने एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। इन दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस टीम कोतवाली लेकर पहुंची जहां पर लंबी कागजी कार्रवाई के बाद टीम इन दोनों युवकों को लेकर अपने साथ हरियाणा रवाना हो गई। जानकारी मिली है कि इस संदिग्ध संस्था के खाते में कुछ संदिग्ध रकम का ट्रांजैक्शन हुआ है जिसकी जांच हरियाणा पुलिस कर रही है इसी को लेकर टीम यहां पहुंची थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।