शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई
एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बा

काशीपुर संवाददाता। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया हैं। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केलाखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी है। बताया कि उसकी ग्राम हल्दुआ निवासी गुरमेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह के परिवार से मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद गुरमेज सिंह ने उससे फोन पर बात करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इस पर वह उसके साथ घूमने भी गई। 13 दिसंबर को गुरमेज सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। जहां रात ज्यादा होने पर वहीं रूक गई। इस दौरान गुरमेज ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। शादी का झांसा देते हुए उसने इसके बाद कई बार संबंध बनाकर वीडियो भी बना ली। शादी की बात करने पर अब उसने इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरमेज सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।