वक्ता बोले, भाजपा के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर
भाजपा ने यमकेश्वर विधानसभा के मोहनचट्टी में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया। विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में देश तरक्की कर रहा है। हर घर नल, हर घर जल योजना को लागू किया जा रहा है। राज्य...

भाजपा की ओर से बुधवार को यमकेश्वर विधानसभा के मोहनचट्टी में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सम्मेलन का आरंभ क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट व राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। कहा कि हर घर नल, हर घर जल को पेयजल योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए बीन नदी में पुल की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिस पर शीघ्र कार्य आरंभ हो जायेगा।
राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देश में पांच दशक से अधिक राज किया। इस दौरान कांग्रेस ने अनेकों घोटाले किए। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को धर्म और जाति में बांटकर राज किया। कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है जिसका उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास करना है।
सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय लखेड़ा, जिला महामंत्री नवनीत राजपूत, मंडल अध्यक्ष त्रिवेन्द्र नेगी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल जैन, मंडल मंत्री शुभम कण्डवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता लखेड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल कोठारी सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों ने प्रतिभाग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।