BJP Organizes Dr Ambedkar Honor Ceremony in Kotdwar Celebrating Social Equality and Education केंद्र सरकार वंचितों के लिए चला रही लाभकारी योजनाएं: भोला सिंह, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsBJP Organizes Dr Ambedkar Honor Ceremony in Kotdwar Celebrating Social Equality and Education

केंद्र सरकार वंचितों के लिए चला रही लाभकारी योजनाएं: भोला सिंह

कोटद्वार भाजपा की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बाबा

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारFri, 25 April 2025 02:52 PM
share Share
Follow Us on
केंद्र सरकार वंचितों के लिए चला रही लाभकारी योजनाएं: भोला सिंह

कोटद्वार भाजपा की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों पर चलकर देश का नेतृत्व कर रही है। सभा का आरंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद एवं अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोला सिंह, प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और भाजपा अनुसूचित मोर्चे की राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान ने भारत माता, बाबा साहेब आंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वतंत्रता संग्राम सैनानी जयानंद भारतीय के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

डा. भोला सिंह कहा कि केन्द्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ वंचित वर्ग को मिल रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब की 125वीं जयंती पर एक साल तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाया। साथ ही पंच तीर्थ विकसित कर डॉ. आंबेडकर को सम्मान दिया और उनकी विरासत को सहेजकर राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चे की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलित, वंचित और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए बहुत काम किया। कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी पार्टी कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर का हमेशा विरोध करती रही तो दूसरी तरफ अनुसूचित जाति को झूठे और भ्रामक तथ्यों से भ्रमित कर उनके वोट भी बटोरती रही। कांग्रेस ने मनमाने तरीके से संविधान में बदलाव करके बाबा साहेब के लिखे संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया, चुनावी फायदे के लिए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधने वाली इसी कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र को कुचलने का काम किया, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 1975 का आपातकाल है।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने अपनी दूरदर्शिता से वैश्विक कानूनों व संविधानों का अध्ययन कर भारतीय संविधान का निर्माण किया। बाबा साहेब का बनाया हुआ संविधान आज दलित, वंचित और आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बना हुआ है। कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सिंचाई विभाग में दर्जा मंत्री ऋषि कंडवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।