Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsFarewell Ceremony Held for Mahendra Singh Bisht After 37 Years of Service at Saraswati Vihar
पीपीजे में एकाउंटेंट को दी गई विदाई
नैनीताल में सरस्वती विहार में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 37 वर्षों की सेवा के बाद महेंद्र सिंह बिष्ट को विदाई दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने उनकी निष्ठा की सराहना की। कार्यक्रम में...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालFri, 11 April 2025 06:20 PM

नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के एकाउंटेंट महेंद्र सिंह बिष्ट को 37 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर विदाई दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने उनकी निष्ठा और कर्मठता की सराहना की। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, विष्णु शुक्ला, अरुण यादव, रामध्यान व अन्य सहयोगियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल व संरक्षक केपी काला ने बिष्ट के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।