Nainital Organization Provides Financial Aid for Local Patient s Treatment नन्द लाल आर्य को आर्थिक सहायता देगी जनहित संस्था, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Organization Provides Financial Aid for Local Patient s Treatment

नन्द लाल आर्य को आर्थिक सहायता देगी जनहित संस्था

नैनीताल में जनहित संस्था की बैठक में नन्द लाल आर्या की चिकित्सा सहायता के लिए दस हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। नन्द लाल पिछले एक महीने से बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस निर्णय से उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSun, 8 June 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
नन्द लाल आर्य को आर्थिक सहायता देगी जनहित संस्था

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल की बैठक रविवार को मल्लीताल में हुई। सामाजिक कार्यकर्ता और बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाले नन्द लाल आर्या के इलाज के लिए सहायता करने पर सहमति बनी। वे अस्वस्थ होने के कारण बीते एक माह से बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की ओर से नन्द लाल आर्य को दस हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी ताकि वह अपना उपचार करा सकें। इस दौरान जगमोहन सिंह बिष्ट, अशोक साह, महेश आर्या, मनोज कुमार, दिव्या साह, रीता बिष्ट, भुवन कुमार, वकील उद्दीन मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।