पौड़ी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाबौ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाबौ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पाबौ बाजार में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार से इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग उठाई। कहा कि पर्यटकों पर इस तरह का हमला कायराना हरकत है जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष लखपत डोभाल, महामंत्री हरेंद्र कोहली, भरत रावत, गुलाव बिष्ट, सोकार सिंह, सरद पाल, संजय नौटियाल, आशुतोष पोखरियाल, त्रिलोक सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।