पिथौरागढ़ में युवाओं को रक्तदानके लिए प्रेरित किया
पिथौरागढ़ में, रेड क्रॉस के सदस्य डॉ. तारा सिंह ने युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो किसी को नया जीवन दे सकता है। डॉ. सिंह ने रक्त के विभिन्न...

पिथौरागढ़। नगर में रेड क्रॉस के सदस्य डॉ. तारा सिंह ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विश्व रक्तदान दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को डॉ. सिंह आईटीडीए केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त का दान सबसे बड़ा दान है। यह दान किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं को रक्त के ओ, ए, बी, एबी ग्रुप के बारे में भी बताया। कहा कि ओ ग्रुप रक्त किसी भी अन्य ग्रुप के रक्त के व्यक्ति को दिया जा सकता है। इसलिए इस ग्रुप को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है।
कहा कि यूनिवर्सल रिसीवर ग्रुप एबी को किसी भी ग्रुप का रक्त चढ़ाया जा सकता है। यहां सेंटर हेड जगदीश लोहनी, नीरज चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।