Police Arrest Youth for Sexual Assault on 16-Year-Old Girl in Pithoragarh शारीरिक शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPolice Arrest Youth for Sexual Assault on 16-Year-Old Girl in Pithoragarh

शारीरिक शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में 16 वर्षीय किशोरी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। 14 मार्च को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे लिंक रोड...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 16 April 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
शारीरिक शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। नगर में 16 वर्षीय किशोरी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने राहुल चंद निवासी नेपाल बैतड़ी हाल बजेटी पर अपनी बेटी के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को लिंक रोड से गिरफ्तार किया। टीम में एसआई बबिता टम्टा, हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डे, कांस्टेबल होशियार सिंह, अरविन्द कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।