Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPolice Campaign to Prevent Crimes Against Women in Pithoragarh
भटेड़ी में महिला मंगल दल के साथ गोष्ठी की
पिथौरागढ़। जनपद में महिला अपराध रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मूनाकोट विकासखंड के भटेडी में पुलिस ने महिला मंगल दल के साथ गोष्ठी की। इस दौरान
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 24 April 2025 03:40 PM

पिथौरागढ़। जनपद में महिला अपराध रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी में पुलिस ने महिला मंगल दल के साथ गोष्ठी की। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं को महिला अपराधों, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही ऐसी किसी भी घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तत्काल देने को प्रेरित किया। यहां अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।