Piran Kaliyar Municipal Waste Disposal Issue Raised on CM Portal कूड़ा निस्तारण को सीएम पोर्टल पर की शिकायत, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPiran Kaliyar Municipal Waste Disposal Issue Raised on CM Portal

कूड़ा निस्तारण को सीएम पोर्टल पर की शिकायत

धनौरी, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर नगर पंचायत के वार्ड चार वासी इस्तेखार प्रधान ने सीएम पोर्टल पर मामले की

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीMon, 24 March 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
कूड़ा निस्तारण को सीएम पोर्टल पर की शिकायत

नगर पंचायत पिरान कलियर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर नगर पंचायत के वार्ड चार वासी इस्तेखार प्रधान ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। शिकायतकर्ता इस्तेखार का कहना है कि नगर पंचायत पिरान कलियर का गठन वर्ष 2015 में हो गया था। तब से लेकर आज तक नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए एक स्थान तक निर्धारित नहीं किया गया है। अभी जिस स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है वह स्थान खेतों के पास है। जिसके चलते किसानों को अपनी खेती करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नगरवासी भी इस बदबू और गंदगी के साथ साथ मक्खी, मच्छर और लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। शिकायतकर्ता ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस जटिल समस्या का संज्ञान लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित करेंगे। कलियर पंचायत ईओ कुलदीप चौहान ने कहा कि वर्तमान में कूड़े का निस्तारण नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर ही हो रहा है। वहीं कूड़े निस्तारण के लिए प्लांट लगाने की योजना है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।