फरार चल रहें आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
भगवानपुर। पोक्सो अधिनियम के फरार चल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुराचार करने के आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 17 May 2025 06:21 PM

पोक्सो अधिनियम के फरार चल आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुराचार करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी नदीम निवासी बढेड़ी थाना भगवानपुर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी लिखापढ़ी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पोक्सो और अन्य अधिनियमों के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।