डंपर ने मारी टुकटुक रिक्शा को टक्कर, चार सवारी घायल
किच्छा में एनएच-74 पर एक डंपर ने टुकटुक रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चार सवारी घायल हो गई। गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पीट दिया, जिसके कारण वह भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल...

किच्छा। एनएच- 74 पर इंट्रार्क फैक्ट्री के सामने बजरी से भरे डंपर ने टुकटुक रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में टुकटुक में बैठी चार सवारी घायल हो गयी। गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकड़ कर पीट दिया। जिसके कारण वह भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह विक्की पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम छिनकी, कमलेश पत्नी किशन पाल निवासी पंजाबी मौहल्ला किच्छा, गोविंद निवासी ग्राम पंडरी सितारगंज और राजकुमारी ग्राम पंडरी सितारगंज टुकटुक रिक्शा में सवार होकर चुकटी देवरिया की ओर जा रहे थे। आदित्य चौक से एनएच- 74 पर चढ़ते हुए टुकटुक रिक्शा सामने से आ रहे बजरी से लदे डंपर की चपेट में आ गया। इस घटना में टुकटुक रिक्शा की सभी सवारी घायल हो गयी। जबकि गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक आदिल पुत्र रहमत शाह निवासी जादोपुर बरेली को पीट पीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल विक्की, कमलेश और डंपर चालक आदिल को किच्छा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि गोविंद और राजकुमारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्बूलेंस से रुद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।