Attack on Youth Police File Case Against 8 Individuals in KashiPur आठ लोगों ने किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsAttack on Youth Police File Case Against 8 Individuals in KashiPur

आठ लोगों ने किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

काशीपुर में एक युवक ने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के समय युवक का भाई मोटेश्वर मंदिर से लौट रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 31 May 2025 01:38 PM
share Share
Follow Us on
आठ लोगों ने किया युवक पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

काशीपुर संवाददाता। युवक ने तीन लोगों समेत 5 अन्य लोगों पर उसके भाई के साथ धारदार हथियार हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 5 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश की कर रही है। मानपुर रोड कचनाल गाजी निवासी सागर कुमार पुत्र कन्हैया लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 26 मई की शाम उसका भाई राजा मोटेश्वर मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान स्टेडियम गेट के पास कुमाऊं कॉलोनी निवासी राजेश सक्सेना,उदय सक्सेना, विशाल सक्सेना व पांच अन्य लोग उसके पीछे से आए।

जहां उन्होंने उसके भाई पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई गिर गया और गंभीर घायल हो गया। इस दौरान पास में दुकान पर बैठे लक्ष्य पाल व आशुतोष कुमार ने उसको बमुश्किल बचाया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद उसके भाई को जसपुर अड्डा स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।