12 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
किच्छा, संवाददाता गौ वंश स्क्वाड ने 12 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी

किच्छा, संवाददाता गौ वंश स्क्वाड ने 12 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बीते रविवार को गौ वंश स्क्वाड ग्राम बरी में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने गैराज में एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही गौ वंश स्क्वाड मौके पर पहुंच गयी। स्क्वाड ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ममनून अहमद उर्फ बाबू पुत्र मो. सलीम निवासी ग्राम बरी पुलभट्टा और भागे हुए व्यक्ति का नाम आमिल उर्फ गुड्डू पुत्र सफी अहमद निवासी ग्राम मोहलिया बहेडी बताया। पुलिस ने मौके से बारह किलो प्रतिबंधित मांस, कुल्हाडी, चापड, छूरी, तराजू आदि बरामद किया। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।