GB Pant University Celebrates Sarhul Festival with Cultural Heritage and Community Unity पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ मनाया सरहुल पर्व , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGB Pant University Celebrates Sarhul Festival with Cultural Heritage and Community Unity

पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ मनाया सरहुल पर्व

पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सरहुल पर्व में भाग लिया। उन्होंने इसे प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 13 April 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ मनाया सरहुल पर्व

पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने रविवार को विश्वविद्यालय फार्म में आयोजित सरहुल पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आदिवासी समाज द्वारा आयोजित इस पारंपरिक पर्व की कुलपति ने सभी को शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ सरहुल पर्व की खुशियां मनाई गईं। कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि सरहुल पर्व न केवल प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सामुदायिक एकता का भी उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है, जो सतत जीवन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि साल वृक्ष के फूलों की पूजा और धरती माता को नमन कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना, हमारी संस्कृति की महानता को दर्शाता है। उन्होंने सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार करने की कामना की। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।