Historic Congress Jai Hind Rally in Haldwani on June 1 ऐतिहासिक होगी जय हिन्द रैलीः गावा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsHistoric Congress Jai Hind Rally in Haldwani on June 1

ऐतिहासिक होगी जय हिन्द रैलीः गावा

रुद्रपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि 1 जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिन्द रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कुमांऊ भर से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे, विशेषकर ऊधमसिंह नगर से।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 30 May 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
ऐतिहासिक होगी जय हिन्द रैलीः गावा

रुद्रपुर, संवाददाता। एक जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की जय हिन्द रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें कुमांऊ भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनपद ऊधमसिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में प्रतिभाग करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की इस सफलता को लेकर सैनिकों के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी में एक जून को रामलीला ग्राउंड में विशाल जय हिन्द रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं एआईसीसी के नेता भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।