किसान की बेटी खुशबू बनी सहायक समीक्षा अधिकारी
किसान की बेटी खुशबू डोगरा का सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए चयन हुआ है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 2023 के परिणाम में खुशबू ने सफलता प्राप्त की। उन्होंने 2021 में प्री एग्जाम पास किया और 2023 मेंस...
गूलरभोज, संवाददाता। किसान की बेटी खुशबू डोगरा का सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की 2023 के परिणाम में गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव के किसान ओम प्रकाश डोगरा की पुत्री खुशबू डोगरा का उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने 2021 में प्री एग्जाम पास किया। 2023 मेंस एग्जाम पास करने के बाद फरवरी 2025 में प्रायोगिक परीक्षा और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टंकण परीक्षा में सफलता प्राप्त की। खुशबू ने बताया कि मां उषा और दादी शीला देवी की प्रेरणा के साथ ही परिजनों और गुरुजनों का मार्गदर्शन उनकी सफलता का कारण रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।