Rudrapur Cooperative Union Protests Against New Service Rules 2025 राज्य सरकार की नई सेवा नियमावली के विरोध में सहकारी समिति कर्मचारियों की महापंचायत, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur Cooperative Union Protests Against New Service Rules 2025

राज्य सरकार की नई सेवा नियमावली के विरोध में सहकारी समिति कर्मचारियों की महापंचायत

रुद्रपुर में सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई नई कृषि ऋण समिति सेवा नियमावली 2025 के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 27 April 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
राज्य सरकार की नई सेवा नियमावली के विरोध में सहकारी समिति कर्मचारियों की महापंचायत

रुद्रपुर, संवाददाता। सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन ने सरकार द्वारा लागू की गई उत्तराखंड बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण समिति कर्मचारी केन्द्रीयत सेवा नियमावली 2025 के विरोध में रविवार को बगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में महापंचायत की। महापंचायत में उपस्थित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने नियमावली को बिना कर्मचारी संगठनों के सुझावों के कैबिनेट से पारित कर लागू कर दिया है। यह नियमावली समिति सचिवों, कर्मचारियों और समितियों के हितों के विपरीत है। कर्मचारियों ने नियमावली का बहिष्कार करते हुए मांग की कि कर्मचारियों एवं समितियों के सुझावों को सम्मिलित कर नियमावली में संशोधन किया जाए। अन्यथा संगठन अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने को बाध्य होगा। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2022 में सेवा नियमावली को प्रथम बार सार्वजनिक किया गया था और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। महापंचायत में सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष जहागीर कुरैशी, सचिव शुभम त्यागी, उपाध्यक्ष रामवीर, सरफराज हुसैन, संजय चौहान, हरीश जोशी, सुरेंद्र पाल सिंह, अरुण चौधरी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।